बनबसा कैनाल रोड पर झुका पेड़ बना बड़ा खतरा, बिजली लाइन पर मंडरा रहा संकट

बनबसा कैनाल रोड में स्थित एक बड़ा पेड़ इन दिनों झुकाव के कारण लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। पेड़ सड़क की ओर झुक गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा या बारिश होने पर पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

चिंता की बात यह है कि इस पेड़ के नीचे बिजली की मेन लाइन भी गुजर रही है। ऐसे में यदि पेड़ गिरता है तो बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ बड़ा हादसा भी हो सकता है। करंट फैलने या तार टूटने जैसी स्थिति से जान-माल का गंभीर नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।

आसपास रहने वाले लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समय रहते पेड़ की छंटाई या हटाने की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

लोगों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *