सीओ चम्पावत ने कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी (सीओ) चम्पावत देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने 30 अप्रैल 2026 को कोतवाली चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सबसे पहले सलामी गार्द ग्रहण कर कोतवाली में तैनात समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सम्मेलन किया गया। इसमें उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई, हालांकि किसी ने कोई विशेष समस्या नहीं बताई।

इसके बाद कोतवाली के अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, कैशबुक, सीसीटीएनएस तथा विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही परिसर, मैस, बैरक और आवासीय भवनों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी ने लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, सम्मन/वारंट और विभिन्न पोर्टलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। आमजन को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को शस्त्रों के उपयोग का अभ्यास कराया गया तथा उन्हें शस्त्र खोलने और जोड़ने का प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही थाने में आने वाले लोगों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के उपरांत क्षेत्राधिकारी ने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। अंत में सीएलजी सदस्यों, ग्राम प्रधानों, पेंशनरों और ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके साथ ही साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और नशा उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *