बनबसा वार्ड संख्या सात पर केनाल रोड की ओर लोगों के लिए खतरा बने पेड़ को कटवाने के लिए जिला पंचायत सदस्या सरोज चंद ने पहल की। उन्होंने जिलाधिकारी से इस पेड़ को कटवाने के संबंध में गुहार लगाई थी। मामले जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभाग को जांच कर पेड़ कटवाने के निर्देश दिए। पेड़ को सुरक्षित रूप से कटवा दिया गया। इस पेड़ के नीचे से बिजली की लाइन गुजर रही थी और कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती थी। खतरा बने पेड़ कट जाने पर क्षेत्र वासियों ने जिलाधिकारी समेत जिला पंचायत सदस्या का आभार जताया है।
डीएम और जिपं सदस्य का जताया आभार

