चम्पावत। गुजरात से पिथौरागढ़ जा रहे एक यात्री का बैग चम्पावत मुख्य बाजार में कहीं खो गया। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेज, जरूरी सामान एवं कुछ नगदी मौजूद थी।
मुख्य बाजार में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल प्रशांत बोहरा एवं कांस्टेबल विनोद तड़ागी को यह बैग मिला। दोनों पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए बैग स्वामी की पहचान करने के लिए आवश्यक प्रयास किए।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिसकर्मियों ने बैग स्वामी का पता लगाकर उसे सकुशल उसका बैग वापस सौंप दिया। अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री ने चम्पावत पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
चम्पावत पुलिस द्वारा आमजन की सेवा एवं सुरक्षा के लिए निरंतर तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है।

