भव्य शुभारंभ के साथ शुरू हुआ गोल्ज्यू महोत्सव का व्यवसायिक मेला, स्थानीय उत्पादों को मिला बड़ा मंच

चम्पावत, । ऐतिहासिक गोल्ज्यू महोत्सव के अंतर्गत आयोजित व्यवसायिक मेले का आज भव्य शुभारंभ किया गया। नगर पालिका परिषद चम्पावत की अध्यक्ष प्रेमा पांडे द्वारा प्रातः 11:00 बजे विधिवत फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

मेले में स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा पारंपरिक एवं आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। हस्तशिल्प, स्थानीय खाद्य उत्पाद, पहाड़ी संस्कृति से जुड़े सामान एवं घरेलू उत्पाद लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं।

नगर पालिका परिषद का कहना है कि इस व्यवसायिक मेले के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा तथा क्षेत्रीय व्यापार और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

पालिका परिषद चम्पावत ने नगरवासियों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

मेले के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *