रेखा यादव के निर्देश पर बुधवार को विमल प्रसाद द्वारा टनकपुर क्षेत्र में मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी ने सभी जवानों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच करने तथा संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर बनाए रखने को कहा।
अधिकारियों ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को रोकने के उद्देश्य से पुलिस और SSB के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

