टनकपुर, चंपावत, बनबसा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला

Tanakpur/Champawat। चंपावत में चर्चित प्रकरण को लेकर प्रदेश की राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। मामले में कथित साजिश का खुलासा होने के बाद अब भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को टनकपुर में जिला भाजपा अध्यक्ष Govind Samant के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक साजिश के तहत भाजपा और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह इस प्रकार की राजनीति कर रही है।

जिला भाजपा अध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि मामले में कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद महरा का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और मुख्य साजिशकर्ता कमल कनवाल व उसकी महिला मित्र अर्जिता राय को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में अशांति फैलाने और सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, जिसका जवाब जनता आगामी चुनावों में देगी।

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस उनकी लोकप्रियता से घबराई हुई है। साथ ही कांग्रेस नेताओं पर भ्रामक बयानबाजी कर प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के खिलाफ भी नाराजगी जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंपावत पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए मामले के खुलासे को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में श्याम नारायण पांडे, मुकेश महराना, कैलाश अधिकारी, आनंद सिंह, प्रकाश तिवारी, प्रेम चिलकोटी, देवेंद्र पाटनी, सूरज पहरी सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *