एसएसबी ने आमरा और रियासी में लगाए निशुल्क चिकित्सा शिविर

93 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत किया जागरूक

चम्पावत। पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) चम्पावत द्वारा कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ग्राम आमरा एवं ग्राम रियासी में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का संचालन डॉ. विशाल बरनवाल, कमांडेंट एवं चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया।

एसएसबी की ओर से 8 मई को ग्राम आमरा में आयोजित शिविर में 40 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वहीं 9 मई को ग्राम रियासी में आयोजित शिविर में 53 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाया जागरूकता कार्यक्रम

दोनों शिविरों के दौरान “टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवस” के तहत जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान ग्रामीणों एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय रियासी के छात्र-छात्राओं को टीबी के लक्षण, बचाव, उपचार एवं सरकार द्वारा उपलब्ध निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय ग्रामीणों ने एसएसबी द्वारा संचालित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान तारकुली काजल बिष्ट, ग्राम प्रधान बरकुम बबिता देवी, निरीक्षक हरी भजन रतोड़ी, सहायक उप निरीक्षक एवं फार्मासिस्ट बलेंद्र सिंह, एसएसबी जवान, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *