हल्द्वानी। हड़ताल के दौरान कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हल्द्वानी द्वारा बुधवार को शहर में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा महिला अस्पताल से शुरू होकर एसडीएम कोर्ट परिसर तक पहुंची, जहां एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदर्शन किया।
एसडीएम कोर्ट पहुंचने पर सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद एसोसिएशन की ओर से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया।
पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।

