सेवा पखवाड़ा बना जनसेवा का महाकुंभ! एक ही मंच पर मिली सरकारी योजनाओं की सौगात, 2362 लोगों ने उठाया लाभ

सेवा पखवाड़ा बना जनसेवा का महाकुंभ! एक ही मंच पर मिली सरकारी योजनाओं की सौगात, 2362 लोगों ने उठाया लाभ

चम्पावत में सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन जनसेवा का बड़ा नज़ारा देखने को मिला। टनकपुर के बूम-शारदा घाट, ऊंचौलीगोठ में आयोजित बहु-विभागीय जनसेवा शिविर में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी, जहाँ एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं, प्रमाण-पत्रों और विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ मिला। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में 2362 नागरिकों ने प्रतिभाग किया, जबकि 154 जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान कर प्रशासन ने सुशासन का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत किया।उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार 04 से 18 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा” अभियान के अंतर्गत रविवार को टनकपुर के बूम-शारदा घाट, ऊंचौलीगोठ में विशाल बहु-विभागीय जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुँचाकर पात्र लोगों को बिना किसी परेशानी के लाभ उपलब्ध कराना है।शिविर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुँचे तथा जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन की सुविधा, प्रमाण-पत्र और अन्य विभागीय सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। दूसरे दिन आयोजित इस शिविर में 2362 नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विभागों ने 154 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने आवश्यक प्रमाण-पत्र तत्काल जारी किए, जबकि उरेडा, बाल विकास एवं ग्राम्य विकास विभाग ने पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए मौके पर ही लाभान्वित किया।सेवा पखवाड़ा के माध्यम से प्रशासन की मंशा है कि नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सभी महत्वपूर्ण सरकारी सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध हों। यही कारण है कि यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पांडे, श्री सुभाष बगौली, श्रीमती हेमा जोशी, श्री मुकेश महराना, श्री हुकुम सिंह कुँवर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, परियोजना निदेशक श्री अजय सिंह, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री विमी जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Kamal Bhandari editor in chief ।

m

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *