चंपावत,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंपावत के माननीय सचिव श्री भवदीप रावते के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज सिप्टी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सामसर्वा आर्य ने की। शिविर में छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों एवं विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को “बैग लेस डे” के महत्व से भी अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, व्यावहारिक ज्ञान और गतिविधि आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन में पीएलवी/अधिकार मित्र श्री गोविंद सिंह महर एवं श्री हरीश चंद्र भट्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
kamal Bhandari editor in chief ।

