जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: सेवा पखवाड़ा में उमड़ी जनता, 124 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर समाधान

चंपावत

“जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश; दिव्यांगों को व्हीलचेयर व श्रवण यंत्र, पात्रों को आवास योजना का लाभ दिलाने पर जोर।चम्पावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” संकल्प को साकार करते हुए जनपद चम्पावत में सोमवार को जिला कार्यालय में 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे।कार्यक्रम में कुल 124 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के लिए भेजते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई में रोजगार, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क, पेयजल, भूमि विवाद, राशन कार्ड, सोलर स्ट्रीट लाइट और आयुष्मान कार्ड जैसे जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रशासन ने जरूरतमंदों को राहत भी पहुंचाई। समाज कल्याण विभाग की ओर से ग्राम वल्सो (चौमेल) निवासी दिव्यांग चंचल कुमार को व्हीलचेयर तथा ग्राम ड्यूरी निवासी संध्या को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अपात्र आवेदकों को भी स्पष्ट रूप से पात्रता न होने का कारण बताया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, लंबित नामांतरण, आवास, सुरक्षा दीवार निर्माण, सोलर स्ट्रीट लाइट तथा ग्राम प्रहरियों के लंबित मानदेय जैसे मामलों पर विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और शासन-प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हो।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *