चम्पावत
09 जुलाई 2026फायर लाइन के संबंध में एसडीओ वन विभाग को सौंपा ज्ञापनदीपेश शर्मा और उनकी टीम द्वारा आज एसडीओ वन विभाग, चम्पावत को फायर लाइन के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से फायर लाइन से संबंधित अभिलेख सार्वजनिक किए जाने की मांग की गई।इस दौरान श्री दीपेश शर्मा ने एसडीओ वन विभाग श्री अनिल कुमार के साथ फायर लाइन की नियमावली, वन संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। टीम ने सुझाव दिया कि जहाँ संभव हो, पेड़ों की कटाई के बजाय वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल उपाय अपनाए जाएँ तथा यदि किसी कारणवश पेड़ हटाने पड़ें, तो उनके स्थान पर स्थानीय प्रजातियों के अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर दीपेश शर्मा, गजेंद्र सिंह बोहरा, विपिन शर्मा एवं संजय भट्ट उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief ।

