सेदोला लिंक रोड की घोषणा पर ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्राम प्रधान ढकना बडोला श्रीमती जानकी देवी एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री पूरन बडोला जी द्वारा सेदोला लिंक रोड की घोषणा पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार प्रकट किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस रोड की सख्त आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सड़क के अभाव में क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सेदोला लिंक रोड की घोषणा से अब ग्रामवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी चंपावत एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। ग्रामीणों में इस निर्णय को लेकर खुशी का माहौल है और उन्होंने सरकार के इस कदम को जनहित में महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *