MY Bharat अभियान को नई गति, युवाओं को नेतृत्व, कौशल और रोजगार से जोड़ने की कार्य योजना पर जोर*

चम्पावत

*विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका, MY Bharat योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश*युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशानिर्देशनुसार मुख्य विकास अधिकारी डॉ गणेश सिंह खाती की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार )की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 की विस्तार से समीक्षा करते हुए अध्यक्ष महोदय ने निर्देश दिए कि जनपद के प्रत्येक विकासखंड, विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और युवा क्लब तक MY Bharat की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उप निदेशक शैलेश भट्ट ने MY Bharat पोर्टल और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि देशभर में 2.2 करोड़ से अधिक युवा MY Bharat पोर्टल से जुड़ चुके हैं। पोर्टल के माध्यम से इंटर्नशिप, कौशल विकास, रोजगार, स्वयंसेवी गतिविधियां, सीवी बिल्डर, मेंटरशिप, फिट इंडिया अभियान, खेल प्रतियोगिताएं, छात्रवृत्तियां और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ युवाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिक से अधिक युवाओं को MYbharat पोर्टल पर जोड़ने के लिए 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 3 बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा । चम्पावत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में एंबेसडर बनाए जाएँगे । जिले के टॉप 3 शिक्षण संस्थान और एंबेसडर भी सम्मानित किए जाएँगे।शैलेश भट्ट ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD-2027), विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, युवा क्लब विकास अभियान, नशा मुक्त भारत, सेवा पखवाड़ा, वंदे मातरम् कैंप, व्यावसायिक प्रशिक्षण और अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम जैसे अभियान युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के लिए संचालित किए जा रहे हैं।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की ऊर्जा और नवाचार सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ वार्षिक कार्ययोजना का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने सभी युवाओं के माध्यम से स्वीप गतिविधियों को बढ़ावा देने में जोर दिया ।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ भी दिलाई गई।बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कृष्ण नाथ गोस्वामी, श्री अजय सिंह परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, प्राचार्य नर्सिंग कालेज डॉ रश्मि रावत, राजकीय महाविद्यालय से हनुमंत ओली , अंकिता भट्ट जी , जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी एवं MY Bharat के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *