“ईट राइट स्कूल” कार्यक्रम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन

चम्पावत

*”ईट राइट स्कूल” कार्यक्रम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन

*गुरुवार को खाद्याय संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड द्वारा शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन चंपावत के सहयोग से आज टनकपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग के राजेंद्र सिंह कठायत उपायुक्त कुमाऊं मंडल के नेतृत्व में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग चंपावत के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।जिसमें एफएसएसएआई (FSSAl) के महत्वपूर्ण ईट राइट स्कूल कार्यक्रम के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र के राजकीय विद्यालय में तैनात प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को खाद्य सुरक्षा – सुरक्षित आहार स्वास्थ्य का आहार से संबंधित प्रावधानों के बारे में विस्तृत रूप से पीपीटी के माध्यम से जागरुक कर जानकारी दी गई।जिसमें बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों में सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक खान-पान की आदतें विकसित करना है।इस अवसर पर अभिहित अधिकारी संजय सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंपावत योगिता तिवारी, शिक्षिका विनीत जोशी, उर्मिला खर्कवाल, दीवान राम टम्टा, शंकर सिंह, सूरज प्रकाश जोशी, गीता बिष्ट, अन्नपूर्णा जोशी संदीप गडकोटी सहित आदि शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद रही।

Kamal Bhandari editor in ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *