चम्पावत में स्मार्ट मीटर का विरोध तेज, वार्ड सभासद ने यूपीसीएल से न्यू मीटर स्थापना पर रोक लगाने की मांग की ।

चम्पावत।

नगर पालिका परिषद चम्पावत के बालेश्वर वार्ड संख्या-4 की सभासद पूजा वर्मा ने यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर वार्ड में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।सभासद ने अपने पत्र में कहा है कि वार्ड में यूपीसीएल द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसे लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष और भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उनका कहना है कि पहले से उपयोग में आ रहे डिजिटल मीटरों को लेकर लोगों में किसी प्रकार की समस्या या शिकायत नहीं है, ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर जनता में आशंकाएं बनी हुई हैं।पत्र में अधिशासी अभियंता से अनुरोध किया गया है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए फिलहाल स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाए। साथ ही कहा गया है कि यदि इस विषय पर उचित समाधान नहीं निकाला गया तो वार्डवासी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर हो सकते हैं।यह पत्र 13 जुलाई 2026 को नगर पालिका परिषद चम्पावत की सभासद पूजा वर्मा द्वारा जारी किया गया।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *