*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक, जनपद चम्पावत* के निर्देशन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 13.07.2026 को *श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में *थाना बनबसा पुलिस* द्वारा बनबसा क्षेत्र में संचालित स्कूल बसों का सघन निरीक्षण किया गया।👉निरीक्षण के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट, जीपीएस, स्पीड गवर्नर सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।👉पुलिस टीम ने बस चालकों एवं परिचालकों को निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने, ओवरलोडिंग से बचने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।👉चम्पावत पुलिस का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित एवं संरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना है। ऐसे निरीक्षण अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।🚸 *चम्पावत पुलिस की अपील*:”स्कूल वाहन सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करें। सुरक्षित वाहन, जिम्मेदार चालक और जागरूक विद्यालय ही बच्चों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव हैं।”मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत ।दिनांक – 13.07.2026
Kamal bhandari editor in chief।

