*जनपद चम्पावत* *सतर्क छात्र, सुरक्षित भविष्य’— किमतोली में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित*
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* के निर्देशन में *साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान* के अंतर्गत आज दिनांक 13.07.2026 को *कोतवाली पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज किमतोली, पंचेश्वर* में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई ।कार्यक्रम में OTP, PIN, पासवर्ड, KYC, आधार-पैन की जानकारी साझा न करने, अनजान लिंक, QR कोड व संदिग्ध ऐप से बचने, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लोन, नौकरी, निवेश, सोशल मीडिया हैकिंग, साइबर बुलिंग एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबन्ध में जागरुक कियाग गया । साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए बताया गया ।साथ ही विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, मानस हेल्पलाइन 1933, सड़क सुरक्षा, पीएम राहत योजना, राहगीर योजना तथा लगातार हो रही बारिश के मद्देनज़र आपदा से बचाव एवं आपात स्थिति में 112 व स्थानीय थाना पुलिस को सूचना देने के संबंध में भी जागरूक किया गया।*चम्पावत पुलिस की अपील*”सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। साइबर ठगी, आपदा या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 1930 एवं 112 पर संपर्क करें।”मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत ।
दिनांक – 13.07.2026
Kamal Bhandari editor in chief ।

