चंपावत। सावन के पावन सोमवार के अवसर पर चंपावत स्थित ऐतिहासिक बालेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लग गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से दिनभर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बालेश्वर महादेव के दर्शन के लिए पहुंचे।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात की विशेष व्यवस्था की। मंदिर समिति के सहयोग से दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की गई, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।सावन के पहले सोमवार पर बालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था की इस भीड़ ने एक बार फिर चंपावत की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर दिया।
kamal bhandari editor in chief ।

