चंपावत में दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, कनिष्ठ वर्ग के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत चंपावत।

चंपावत में दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, कनिष्ठ वर्ग के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत चंपावत।

विकासखंड चंपावत में 23 और 24 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य शुभारंभ अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत में हुआ। पहले दिन कनिष्ठ वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में ब्लॉक के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंपावत श्रीमती अंचला बोरा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. भुवन चंद जोशी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. कीर्ति वल्लभ शकटा तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी नरियाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेद सिंह बिष्ट ने की।विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभाप्रतियोगिता में चंपावत विकासखंड के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों ने प्रतिभाग किया, जिनमें राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत, राजकीय इंटर कॉलेज दयारतोली, राजकीय इंटर कॉलेज धौन, राजकीय इंटर कॉलेज सिप्टी, विजन पब्लिक स्कूल टनकपुर, कुर्मांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय चंपावत, केंद्रीय विद्यालय चंपावत और उदयन इंटरनेशनल स्कूल शामिल रहे।कनिष्ठ वर्ग के अंतर्गत कुल छह स्पर्धाओं का आयोजन किया गया:श्लोक पाठ प्रतियोगितासंस्कृत नाटक प्रतियोगितासंस्कृत नृत्य प्रतियोगितासंस्कृत भाषण प्रतियोगितासमूह गान प्रतियोगितावाद-विवाद प्रतियोगिताअतिथियों ने संस्कृत भाषा के संरक्षण पर दिया जोरमुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अँचला बोरा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान की जननी है। इसे जन-जन तक पहुँचाने और नई पीढ़ी में इसके प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे आयोजनों का निरंतर होना आवश्यक है।विशिष्ट अतिथि डॉ.भुवन चंद जोशी ने कहा कि संस्कृत मात्र एक भाषा नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी अत्यंत समृद्ध विचार पद्धति है। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत के अध्ययन से भारतीय मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी ने बांटे पुरस्कारकार्यक्रम के अंतिम सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी चंपावत भारत जोशी उपस्थित हुए। उन्होंने कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी का संदेश:”संस्कृत भाषा के प्रति ग्रामीण व दूरस्थ विद्यालयों के बच्चों का यह उत्साह सराहनीय है। भाषा के संवर्धन के साथ-साथ यह मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सभी प्रतिभागी और मार्गदर्शक शिक्षक बधाई के पात्र हैं।”कल होंगी वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएंखंड संयोजक संतोष तिवारी ने समस्त अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने जानकारी दी कि 24 सितंबर को इसी मंच पर वरिष्ठ वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम का संचालन प्रशांत तिवारी और नीरज जोशी ने किया।।कार्यक्रम को सफल बनाने में कमल जोशी, ओम प्रकाश जोशी, हरिशंकर गहतोड़ी, श्याम श्रवा आर्य, प्रशांत तिवारी, नीरज जोशी, पंकज पांडे, नवीन पुनेठा, नवीन जोशी, गणेश जोशी, बसंत वल्लभ जोशी, सोनी भट्ट, लीला बिष्ट एवं हीरा वल्लभ पांडे, चंद्र शेखर जोशी सहित कई शिक्षकों व सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *