ऑपरेशन ड्रग्स पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार, ₹1 करोड़ की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार”

इंड्स फ्री देवभूमि अभियान को बड़ी सफलता, 306 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामदचम्पावत पुलिस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “इंड्स फ्री देवभूमि अभियान” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 306 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद नशे की खेप की अनुमानित कीमत लगभग ₹1 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी टनकपुर एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 28 जुलाई 2026 को टनकपुर क्षेत्र के सेनानीगोठ (काला झाला गौशाला तिराहा) के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से 306 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह (25 वर्ष) एवं सुनील सिंह (22 वर्ष) निवासी बाजार घाट, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पूछताछ में बड़ा खुलासाप्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह स्मैक मनु सिंह नामक व्यक्ति से खरीदी थी और इसे भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नेपाली ग्राहकों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।जनवरी 2026 से अब तक बड़ी कार्रवाईचम्पावत पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक नशा तस्करी के मामलों में 54 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा 40 एनडीपीएस अभियोग दर्ज किए गए हैं।पुलिस की अपीलचम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें।आपातकालीन सेवा: 112MANAS हेल्पलाइन: 1933 (सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *