चंपावत
*जिलाधिकारी ने दिए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कार्य के निर्देश*मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ‘आदर्श चंपावत’ की दूरदर्शी परिकल्पना को धरातल पर उतारने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। चंपावत शहर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त रूप देने के उद्देश्य से विगत माह की 29 तारीख को मा मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटित बहुप्रतीक्षित ₹62.33 करोड़ की ‘सिटी सेंटर’ परियोजना का निर्माण कार्य स्थल सर्वेक्षण के साथ औपचारिक रूप से शुरू हो गया है।इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में उच्च मानकों का अनुपालन और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के ‘आदर्श चंपावत’ के सपने के अनुरूप यह सिटी सेंटर जिले का एक प्रमुख आकर्षण केंद्र और विकास का रोल मॉडल बनेगा, इसलिए सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।परियोजना के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता सीएनडीएस श्री गिरीश चंद्र पंत ने बताया कि इस आधुनिक सिटी सेंटर को आम नागरिकों और पर्यटकों की हर जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। एक ही छत के नीचे व्यावसायिक दुकानें, सुव्यवस्थित पार्किंग, आधुनिक फूड कोर्ट और उत्कृष्ट सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिशासी अभियंता ने कहा कि निर्माण कार्य को समय पर और सर्वोच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीकों व अतिरिक्त कार्यबल का उपयोग किया जा रहा है तथा पूरी प्रक्रिया की निरंतर निगरानी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief ।

