अल्मोड़ा वन क्षेत्र में जंगली सूअर के हमले में घायल हुए व्यक्ति के मामले में वन विभाग ने दी स्पष्ट जानकारी*

चम्पावत,

अल्मोड़ा वन क्षेत्र में जंगली सूअर के हमले में घायल हुए व्यक्ति के मामले में वन विभाग ने दी स्पष्ट जानकारी*

बाराकोट क्षेत्र में जंगली सूअर के हमले में एक व्यक्ति के घायल होने संबंधी प्रकाशित समाचार के संदर्भ में वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि घायल जीत सिंह ग्राम दसोला बडियार (इडयानी तोक) के निवासी हैं तथा उक्त घटना दिनांक 05 अगस्त 2026 को अल्मोड़ा जनपद के वन क्षेत्र में हुई थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद की सीमा अंतर्गत दसोला बडियार ग्राम के इडयानी तोक निवासी जीत सिंह अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे जंगली सूअर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर जंगली सूअर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद परिजनों ने घायल को तत्काल निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया।उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) श्री सुनील कुमार ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी काली कुमाऊँ की आख्या के अनुसार संबंधित प्रकरण चम्पावत जनपद के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना स्थल तथा घायल का निवास दोनों अल्मोड़ा जनपद के अंतर्गत हैं।वन विभाग के अनुसार वन्यजीव हमले से संबंधित आर्थिक सहायता (मुआवजा) की समस्त कार्रवाई सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा द्वारा नियमानुसार की जा रही है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीव संबंधी घटनाओं के संबंध में सही एवं प्रमाणित जानकारी पर ही विश्वास करें।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *