माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत टनकपुर में नगर पालिका स्तरीय चयन प्रक्रिया संपन्न*

चंपावत ,

खेल विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में ‘माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत नगर पालिका स्तरीय चयन प्रक्रिया का सफ़ल आयोजन किया गया। इस चयन स्पर्धा में 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में नगर पालिका क्षेत्र के कुल 140 उदीयमान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें 80 बालक तथा 60 बालिकाएं शामिल रहीं।इस चयन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को तराशना है। आयोजन के दौरान एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, ताईक्वांडो, जूडो, कराटे, कबड्डी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता का कड़ा परीक्षण लिया गया। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और मानक मानकों के अनुरूप बनाने के लिए खिलाड़ियों का 800 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन और वर्टिकल जंप जैसे विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षणों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में शिक्षा विभाग और खेल विभाग के अधिकारियों व प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा। शिक्षा विभाग से ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ममता बिष्ट, दिनेश नेगी, प्रदीप कश्यप, नवीन पुनेठा और हिमांशु गड़कोटी उपस्थित रहे। वहीं खेल विभाग की ओर से विभिन्न खेलों के विशेषज्ञ प्रशिक्षक मौजूद रहे, जिनमें फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, पवनेश पाटनी व रन बहादुर मल, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर व सूरज पांडे, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुभाष पांडे, हैंडबॉल प्रशिक्षक महेश चुफाल, ताईक्वांडो प्रशिक्षक इमरान, सेपक टाकरा प्रशिक्षक राजेन्द्र सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक आकाश, कराटे प्रशिक्षक विजय रावत के साथ-साथ हीरा, दीपक और राकेश जोशी ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और पूरी चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *