*जनपद चम्पावत |* 🔐📚
*श्रीमती रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदया* के निर्देशन में आज दिनांक 17.05.2026 को *भुवन चंद आर्य थानाध्यक्ष रीठा साहिब* के नेतृत्व में थाना रीठा साहब पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत *जूनियर हाई स्कूल परेवा आमलिंग एवं प्राथमिक विद्यालय* में *छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों* को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया।👮♂️ पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध से बचाव, नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान के संबंध में जानकारी दी गई।इस दौरान बच्चों एवं अभिभावकों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने, नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई।चम्पावत पुलिस — जनजागरूकता के साथ, सुरक्षित समाज की ओर। 🇮🇳मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावतदिनाँक – 18.08.2026
kamal bhandari editor in chief ।

