दर्द के समय देवदूत बनकर साथ देने वाले चिकित्सकों को व्यापार संघ ने किया सम्मानित ।

स्वतंत्रता दिवस पर जिला अस्पताल में दिखा सम्मान और उत्साह का संगमबेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए व्यापार संघ ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का बढ़ाया हौसलाचम्पावत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय चम्पावत में व्यापार संघ की ओर से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष श्री विकास साह के नेतृत्व में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को उनके समर्पण, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी गई तथा 15 अगस्त की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।कार्यक्रम में व्यापार संघ के महामंत्री मयुख चौधरी, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद अधिकारी, युवा व्यापार मंडल महामंत्री जगदीश जोशी सहित अर्जुन एवं सृष्टि ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान किया।व्यापार संघ पदाधिकारियों ने कहा कि बीमारी और पीड़ा के कठिन समय में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मरीजों और उनके परिजनों के साथ हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में चिकित्सकों और अस्पताल के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी सेवा भावना के सम्मान में व्यापार संघ द्वारा यह पहल की गई।इन चिकित्सकों को किया गया सम्मानितडॉ. अजय कुमार — फिजिशियनडॉ. नरेंद्र सिंह — ईएनटी विशेषज्ञडॉ. हिमांशु पांडेय — सर्जनडॉ. सिद्धार्थ त्यागी — पैथोलॉजिस्टडॉ. धनंजय पाठक — अस्थि रोग विशेषज्ञडॉ. मंजूनाथ ओगी — बाल रोग विशेषज्ञडॉ. लता शर्मा — सर्जनइसके साथ ही फार्मासिस्ट तान सिंह निआल एवं नर्स सीमा खान को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। व्यापार संघ की ओर से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि जनसेवा के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों को आगे भी सम्मानित किया जाता रहेगा।सम्मान प्राप्त करने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने व्यापार संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।व्यापार संघ चम्पावत की इस पहल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिकित्सकों के प्रति समाज के सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूती प्रदान की।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *