*जनपद चम्पावत* |
🎯 *अवैध जुआ-सट्टे पर चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही*🎯
*सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 07 अभियुक्त गिरफ्तार**श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* द्वारा जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले अपराधों, अवैध जुआ एवं सट्टे की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं SOG टीम को सघन चेकिंग एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।उक्त आदेश के क्रम में दिनांक 17.08.2026 को *श्रीमती निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर* के पर्यवेक्षण तथा उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG एवं SSI पूरन सिंह तोमर, प्रभारी कोतवाली टनकपुर के नेतृत्व में SOG एवं कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग व मुखबिर खास की सूचना पर *पुलिस टीम* ने शारदा घाट रोड स्थित सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।*गिरफ्तार अभियुक्तगण*—1. शेर बहादुर पुत्र नारायण पाल, निवासी भूरे का बगीचा, मनिहारगोठ, टनकपुर।2. जाहिद हसन पुत्र अली शेर, निवासी मनिहारगोठ, कब्रिस्तान के पास, टनकपुर।3. मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद कादर, निवासी मनिहारगोठ, कब्रिस्तान के पास, टनकपुर।4. रजत गुप्ता पुत्र नवलेश गुप्ता, निवासी वार्ड नं. 03, उत्सव गार्डन के पास, टनकपुर।5. मुकेश कुमार पुत्र राम अवतार, निवासी वार्ड नं. 06, FCI रोड, टनकपुर।6. सुनील कश्यप पुत्र श्रीराम, निवासी वार्ड नं. 01, शारदा गार्डन, टनकपुर।7. रवि कश्यप पुत्र नंदकुमार, निवासी नायकगोठ, टनकपुर।*बरामदगी*—💰 ₹10,050/- नगद🃏 52 ताश के पत्ते📱 06 मल्टीमीडिया सेट मोबाइल फोन*गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली टनकपुर में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है*।*पुलिस टीम*—SI कमलेश भट्ट प्रभारी SOGSSI पूरन सिंह तोमरSI अकरम अहमदHC महेंद्र डंगवाल SOGHC मो. नासिर SOGHC राम लालHC प्रकाश सिंहHC कैलाश चौसालीकांस्टेबल कुलदीप सिंह SOGकांस्टेबल सूरज कुमार SOGकांस्टेबल अनिल गुप्ता🚨 *चम्पावत पुलिस की स्पष्ट नीति—अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों को किसी भी दशा में पनपने नहीं दिया जाएगा*। *अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें*।मीडिया सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक-18.08.2026
kamal bhandari editor in chief ।

