📱 *जनपद चम्पावत* |
*साइबर जागरूकता अभियान: छात्र-छात्राओं को किया साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक*
*श्रीमती रेखा यादव (IPS), पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं नशे के विरुद्ध लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।उक्त क्रम में आज दिनांक 18.08.2026 को *प्रीतम सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत* के नेतृत्व में *चौकी चलथी, कोतवाली चम्पावत* पुलिस टीम द्वारा *राजकीय डिग्री कॉलेज अमोड़ी* में छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।जागरूकता अभियान के दौरान डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लोन, टावर लगाने, ऑनलाइन अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर OTP मांगने, लिंक जैसी साइबर ठगी की घटनाओं के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की गई।साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन, सड़क सुरक्षा एवं नशे के दुष्परिणामों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें—“जरा रुकें, सोचें और सत्यापित करें।” साइबर ठगी होने अथवा संदेह होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें एवं स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।⚠️ सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर अपराध से बचेंमीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक – 18.08.2026
kamal bhandari editor in chief ।

