एग्रीटेक योजना: जनपद में किसानों की ‘फार्मर रजिस्ट्री’ तैयार करने हेतु लगेंगे विशेष कैंप, डिजिटल किसान बही से सीधे मिलेगा योजनाओं का लाभ*

चंपावत ,

*एग्रीटेक योजना: जनपद में किसानों की ‘फार्मर रजिस्ट्री’ तैयार करने हेतु लगेंगे विशेष कैंप, डिजिटल किसान बही से सीधे मिलेगा योजनाओं का लाभ*

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में ‘एग्रीटेक योजना’ के अंतर्गत जनपद के समस्त किसानों की ‘फार्मर रजिस्ट्री’ तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक खाताधारक किसान को एक यूनिक डिजिटल आईडी (डिजिटल किसान बही) प्रदान की जाएगी, जिससे पीएम किसान सम्मान निधि, कृषि सब्सिडी, फसल बीमा जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और सुगमता के साथ सीधे प्राप्त हो सकेगा। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि फार्मर रजिस्ट्री के पोर्टल से लाइव लिंक कर आधार के आधार पर समस्त किसानों का डेटा तैयार किया जा रहा है। जिन किसानों का अंश निर्धारण अथवा बकेटिंग विवरण स्पष्ट नहीं है, वे पोर्टल पर उपलब्ध विकल्पों के माध्यम से खसरा/सर्वे नंबर का चयन कर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं। किसानों को सहज सुविधा प्रदान करने तथा शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष पंजीकरण कैंपों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कैंपों में संबंधित पटवारी एवं राजस्व उपनिरीक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रखी जाएगी, जिससे अंश निर्धारण से संबंधित किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा अभिलेखीय विसंगति का समाधान मौके पर ही किया जा सके। जिलाधिकारी ने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए जन जागरूकता अभियान चलाएं और जनपद के समस्त पात्र किसानों का फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *