बनबसा पुलिस की सख्त कार्यवाही, 24.77 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार*

*जनपद चम्पावत*

*बनबसा पुलिस की सख्त कार्यवाही, 24.77 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार*

*ड्रग फ्री देवभूमि अभियान* के अन्तर्गत *मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी* के “*ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड*” के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस**श्रीमती रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है उक्त क्रम में दिनांक 19.08.2026 को *श्रीमती निहारिका सेमवाल क्षेत्राधिकारी टनकपुर* के पर्यवेक्षण एवं *सुरेंद्र सिंह कोरंगा, प्रभारी थानाध्यक्ष बनबसा* के नेतृत्व में *थाना बनबसा पुलिस टीम* द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 24.77 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद कर अभियुक्त को उसके आवास के पास से गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत* कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।*अभियुक्त का नाम/पता*रोहन लाल पुत्र इतवारी लाल, निवासी वार्ड नं.-04, मीना बाजार झोपड़पट्टी, थाना बनबसा जनपद चंपावत उम्र 58 वर्ष*बरामदगी*1-अवैध स्मैक(हेरोइन)- 24.77 ग्राम *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, आर्म्स एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में कुल 15 अभियोग पंजीकृत रहे हैं, *पुलिस टीम*: उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट अ0उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह विष्ट हे0का0 176 एजाज अहमदहे0का0 116 नईम अहमद म0का0 384 चन्द्रा आर्या का0 मदन सिंह ➡️ *अपील*चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें।📞 आपातकालीन सेवा: 112📞 मानस हेल्पलाइन: 1933 (सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। मादक पदार्थों से संबंधित शिकायत एवं सूचना ऑनलाइन भी गोपनीय रूप से दर्ज कराई जा सकती है।मीडिया सैलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत।दिनांक- 20/08/2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *