आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: चंपावत बाजार में दुकानों का निरीक्षण, पनीर व दूध के सैंपल लैब भेजे गए*

चंपावत ,

*आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: चंपावत बाजार में दुकानों का निरीक्षण, पनीर व दूध के सैंपल लैब भेजे गए*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चंपावत बाजार में निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बाजार स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, जैसे जनरल स्टोर, मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट आदि का गहन निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों के एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, रसोई की साफ-सफाई (किचन हाइजीन) और इस्तेमाल की जा रही कच्चे माल (रॉ मटीरियल) की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की।निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर पनीर और पैक्ड दूध के दो नमूने एकत्र कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला (गवर्नमेंट लैब) भेजे गए हैं। विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त हिदायत दी कि वे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, सभी प्रकार की खरीदारी केवल पक्के बिल पर ही करें और अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन करें। इस निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी एवं सहायक दिनेश फर्त्याल से शामिल रहे।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *