माँ पूर्णागिरि रज्जू मार्ग परियोजना का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश*

चम्पावत,

*माँ पूर्णागिरि रज्जू मार्ग परियोजना का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की प्रदेश में पर्यटन एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्रों के कायाकल्प की दिशा में प्रस्तावित ‘माँ पूर्णागिरि माता रज्जू मार्ग’ (रोपवे) परियोजना का जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने परियोजना स्थल पर विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से प्रगति की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माँ पूर्णागिरि धाम में देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में रोपवे परियोजना श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी एवं आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर रोपवे श्री महेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 45 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित हो रहा यह रोपवे अत्याधुनिक ‘Tri Cable Jig Back’ सिस्टम पर आधारित है। इसकी कुल लंबाई लगभग 950 मीटर तथा ऊंचाई करीब 250 मीटर होगी। परियोजना के अंतर्गत दो केबिन लगाए जा रहे हैं, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 60+1 यात्रियों की होगी। रोपवे के माध्यम से प्रति घंटे लगभग 800 यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। श्रद्धालु लगभग 5 मिनट में रोपवे के माध्यम से अपनी यात्रा पूरी कर माँ पूर्णागिरि धाम के दर्शन कर सकेंगे।परियोजना के पूर्ण होने से विशेष रूप से वृद्धजनों, बच्चों एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं को माँ पूर्णागिरि धाम तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही यात्रा समय में कमी आने से श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुरक्षित धार्मिक पर्यटन अनुभव प्राप्त होगा। रोपवे के संचालन से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।स्थलीय निरीक्षण के दौरान एसडीएम टनकपुर प्रमोद कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *