पिथौरागढ़ में डीएम की जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब, 70 शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
पिथौरागढ़ में आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने साप्ताहिक जनसुनवाई की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, राशन कार्ड, पानी और रोजगार से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं। कुल 70 शिकायतें सामने आईं, जिनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।पिथौरागढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आमजन की समस्याओं को बारी-बारी से सुना।जनसुनवाई में सड़क, राशन कार्ड, जलापूर्ति, रोजगार सृजन समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 70 शिकायतें और समस्याएं प्राप्त हुईं।डीएम ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाए।साथ ही शिकायत के निस्तारण के बाद संबंधित शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी देना भी अनिवार्य किया गया।जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।इसके साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली को नियमित रूप से संचालित करने पर भी जोर दिया गया।जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
kamal bhandari editor in chief ।

