जनपद चम्पावत।
*ऑपरेशन प्रहार के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालें व्यक्तियों के विरुद्ध चम्पावत पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान*
*पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव* द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में दिनांक 24 अगस्त 2026 को *प्रभारी निरीक्षक श्री चेतन सिंह रावत* के नेतृत्व में थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान *सार्वजनिक स्थान में शराब का सेवन करते पाए गए 03 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट* के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, अवैध शराब की तस्करी अथवा इससे संबंधित किसी भी अन्य गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।आइए, नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना सहयोग करेंमीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय, चम्पावतदिनांक: 25/08/2026
kamal bhandari editor in chief ।

