सुरक्षा, कानून और जागरूकता का संदेश लेकर गांवों तक पहुंची चम्पावत पुलिस*

*जनपद चम्पावत*

*श्रीमती रेखा यादव,पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद चम्पावत* के निर्देशानुसार आज दिनांक 07.07.2026 को चौकी मंच *चौकी मंच थाना तामली पुलिस* द्वारा ग्राम हरम व रमैला में आम जनमानस के बीच जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।👉गोष्ठी के दौरान उपस्थित आम जनमानस को साइबर अपराधों से बचाव, मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव,महिला अपराधों से संबंधित कानूनों, यातायात नियमों, राहबीर योजना, नये कानून, प्रधानमंत्री राहत योजना, बाल श्रम रोकथाम तथा अवैध भांग की खेती की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।👉इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1930 एवं 1933 के बारे में जानकारी देते हुए इनके उपयोग एवं महत्व को समझाया गया। साथ ही आमजन के लिए संचालित विभिन्न सरकारी पोर्टलों एवं ऑनलाइन सेवाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत

दिनांक – 07.07.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *