आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले जनप्रतिनिधि, तत्काल कार्रवाई के निर्देश चम्पावत।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले जनप्रतिनिधि, तत्काल कार्रवाई के निर्देश चम्पावत।

अपने क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कें, सुरक्षा दीवारें और मार्गों की बदहाल स्थिति समेत वन, पर्यावरण, पर्यटन और पेयजल से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया।ग्रामसभा ढकना बडोला की वन पंचायत सरपंच श्रीमती ईश्वरी देवी एवं पूर्व सरपंच श्री विक्रम सिंह भंडारी ने वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों के साथ एक हथिया नौला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने का मुद्दा उठाया। साथ ही आपदा के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।वहीं जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी (योगी जोशी) ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने हाल में आई आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, सड़क किनारे की सुरक्षा दीवारों और संपर्क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दुरुस्त कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आपदा से हुए नुकसान के कारण आमजन को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य शक्तिपुरबुंगा श्री कृष्णानंद जोशी ने भी क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान और अन्य प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और जिलाधिकारी की त्वरित पहल से प्रभावित लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *