जिला प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों की स्थिति पर सतत की जा रही निगरानी,जनपद में सभी प्रमुख मार्ग यातायात हेतु सुचारु*

चम्पावत,

*जिला प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों की स्थिति पर सतत की जा रही निगरानी,जनपद में सभी प्रमुख मार्ग यातायात हेतु सुचारु*

*एनएच-09 टनकपुर-पिथौरागढ़ एवं एनएच-309ए घाट-दूधिला मार्ग पर आवागमन सुचारु*जिला आपदा परिचालन केंद्र, चम्पावत द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में सभी प्रमुख मार्ग यातायात हेतु सुचारु हैं तथा आवागमन सामान्य रूप से जारी है। आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार, एनएच-09 टनकपुर-पिथौरागढ़ एवं एनएच-309ए घाट-दूधिला मार्ग यातायात हेतु पूरी तरह खुले हैं। इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग विभोर गुप्ता ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति सामान्य है। वहीं एनपीसीसी चम्पावत, पीआईयू पीएमजीएसवाई लोहाघाट, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग चम्पावत तथा निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग लोहाघाट द्वारा भी अपने अधीन सभी मार्गों के यातायात हेतु खुले एवं सुचारु होने की जानकारी दी गई है।जिला प्रशासन द्वारा जनपद के सड़क मार्गों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संबंधित विभागों को मार्गों की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी स्थान पर मार्ग प्रभावित होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन द्वारा आमजन एवं यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा जा रहा है, ताकि जनपद में सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *