जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का किया स्थलीय निरीक्षण*

चम्पावत

*जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का किया स्थलीय निरीक्षण*

*जिलाधिकारी ने साइंस सेंटर के निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और संसाधनों का बारीकी से लिया जायजा**निर्माण कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में परियोजना पूर्ण करने के दिए निर्देश*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के अनुरूप जनपद मुख्यालय में लगभग 55.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का रविवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, श्रमिकों की उपलब्धता तथा निर्माण सामग्री एवं अन्य संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फन साइंस गैलरी, विज्ञान एवं कृषि गैलरी, एस्ट्रोनॉमी गैलरी, प्रदर्शनी कक्ष, प्रशिक्षण हॉल, दो मंजिला साइंस गैलरी ब्लॉक तथा चार मंजिला साइंस कैंपस सहित निर्माणाधीन संरचनाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्य पूर्ण होने की निर्धारित समय-सीमा और आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी ली।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाई जाए तथा पर्याप्त श्रमिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण सामग्री और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न आने देने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो और सभी कार्य निर्धारित तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किए जाएं।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना को पूर्ण करने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना के साथ कार्य करें और प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि साइंस सेंटर जनपद में विद्यार्थियों एवं विज्ञान प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बनेगा, इसलिए इसके निर्माण में गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *