आईसर पुणे और आई-राइज के सौजन्य से जनपद के विज्ञान गणित शिक्षकों की कार्यशाला शुरू
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) लोहाघाट में माध्यमिक स्तर के विज्ञान और गणित शिक्षकों की आई -राइज (इंस्पायरिंग इंडिया इन रिसर्च इनोवेशन एंड स्टेम एजुकेशन) कार्यशाला का विशिष्ट अतिथि भौतिक विद प्रधानाचार्य जीआईसी लोहाघाट घनश्याम भट्ट, प्राचार्य डाइट दिनेश खेतवाल, वरिष्ठ प्रवक्ता श्री कृष्ण सिंह ऐरी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कमल गहतोड़ी तथा सह-समन्वयक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया गया। कार्यशाला में जनपद के चारों विकास खंडो से 60 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। आइसर पुणे और आईराइज द्वारा इस कार्यशाला के लिए स्टेम् एजुकेशन पर आधारित 60 किट उपलब्ध कराए गए हैं। जिन पर 12 सत्रों में इको सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मेकैनिज्म, मैथमेटिकल इंडक्शन, त्रिकोणमिति, फूड, इलेक्ट्रिक सर्किट, नंबर थ्योरी, केमिस्ट्री अराउंड अस और साउंड विषयों शिक्षक छोटे-छोटे प्रयोग के माध्यम से अपनी दक्षताओं का विकास करेंगे। कार्यक्रम में ब्रिटिश काउंसिल, रॉयल सोसाइटी ऑफ़ केमिस्ट्री, टाटा ट्रस्ट, टाटा टेक्नोलॉजीज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार आदि का विशेष योगदान रहा है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ कमल गहतोड़ी के अनुसार वर्ष 2024 से 2026 तक जनपद में लगभग 180 शिक्षक इनोवेशन स्टार बनाये जा चुके हैं। अनीस अहमद, पारस जुकरिया, बेला रानी, नेहा जोशी, पवन कुमार और कमल कापड़ी बतौर इनोवेशन चैंपियन सहयोग दे रहे हैं। डायट प्राचार्य दिनेश खेतवाल और जीआईसी लोहाघाट के प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट ने विज्ञान एवं गणित में रोचक प्रयोगों पर आधारित ज्ञान को बच्चों के साथ साझा करने का आह्वान किया।
kamal bhandari editor in chief ।

