📍 जनपद चम्पावत🚦 *
ऐड़ी बालकृष्ण मेला भिंगराड़ा के लिए यातायात व्यवस्था जारी*
ऐड़ी बालकृष्ण मेला भिंगराड़ा में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा, सुगम यातायात तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए दिनांक 03.09.2026 को प्रातः 08:00 बजे से 05.09.2026 को मेला समाप्ति तक निम्न यातायात प्रबन्ध लागू रहेंगे।🚗 यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था1️⃣ धूनाघाट, लोहाघाट एवं पाटी की ओर से आने वाले वाहनऐड़ी बालकृष्ण मेला भिंगराड़ा में आने वाले सभी प्रकार के वाहन खरही चौराहा के पास खरही सड़क एवं वन विभाग की ओर जाने वाली सड़क के किनारे निर्धारित स्थान पर एक तरफ पार्क किए जाएंगे। इसके पश्चात श्रद्धालु पैदल मेला स्थल में प्रवेश करेंगे।2️⃣ रीठा साहिब की ओर से आने वाले वाहनरीठा साहिब की ओर से मेला स्थल आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन देशी शराब भट्टी एवं राजस्व पटवारी चौकी से पहले सड़क किनारे निर्धारित स्थान पर एक तरफ पार्क करेंगे।3️⃣ लोहाघाट/पाटी/धूनाघाट से रीठा साहिब की ओर जाने वाला यातायातबड़े वाहन, चारपहिया एवं दुपहिया वाहन खरही चौराहा से वन-वे यातायात व्यवस्था में शामिल होकर भिंगराड़ा से आगे रीठा साहिब की ओर जा सकेंगे।4️⃣ रीठा साहिब से धूनाघाट/लोहाघाट/पाटी की ओर जाने वाला यातायातरीठा साहिब की ओर से आने वाले बड़े वाहन, चारपहिया एवं दुपहिया वाहन शराब भट्टी/राजस्व चौकी बैरियर से वन-वे व्यवस्था में शामिल होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।5️⃣ मेला कार्यक्रमों के दौरान यातायात प्रतिबंधऐड़ी बालकृष्ण मंदिर मुख्य सड़क के समीप स्थित होने के कारण कलश यात्रा, डोला भ्रमण एवं अन्य प्रमुख धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान मंदिर क्षेत्र में यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यातायात को नियंत्रित/डायवर्ट किया जाएगा।6️⃣ आपातकालीन एवं आवश्यक सेवाएं🚑 एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन तथा आवश्यक वस्तुओं से संबंधित वाहनों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु आवश्यकतानुसार विशेष यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।🙏 आमजन एवं मेला श्रद्धालुओं से अपील है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करें, वन-वे यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा यातायात पुलिस/पुलिसकर्मियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें।आपका सहयोग — सुरक्षित एवं सुगम मेला व्यवस्था की पहचान।🚔 चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत दिनांक-02.09.2026
Kamal bhandari editor in chief ।

