फौजी वर्दी, फर्जी आर्मी आईडी और AI से तैयार तस्वीरें… Instagram पर खुद को ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बताने वाला युवक बेनकाब ।

फौजी वर्दी, फर्जी आर्मी आईडी और AI से तैयार तस्वीरें… Instagram पर खुद को ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बताने वाला युवक बेनकाब ।

मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर नैनीताल SOG की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर फॉलोइंग बढ़ाने और युवतियों को प्रभावित करने के लिए रची थी फर्जी सैन्य अफसर बनने की कहानी हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर खुद को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताकर फर्जी पहचान बनाने वाले एक युवक का नैनीताल पुलिस की SOG टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी Instagram पर सेना के अधिकारी की वर्दी में तस्वीरें और कथित तौर पर फर्जी Army Identity Card प्रदर्शित कर रहा था। जांच में सामने आया कि उसने इंटरनेट और सोशल मीडिया से सेना के अधिकारियों की तस्वीरें हासिल कर Artificial Intelligence (AI) और Google Gemini की मदद से मॉर्फ्ड तस्वीरें तैयार की थीं।मामला उस समय सामने आया जब 1 सितंबर 2026 को मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों/कर्मचारियों ने हल्द्वानी स्थित SOG कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी दी। सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने SOG प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन के नेतृत्व में टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।मोबाइल लोकेशन से पहुंची SOG टीममिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर SOG टीम ने संबंधित मोबाइल नंबर की लोकेशन खंगाली। लोकेशन के आधार पर टीम को BIRLA OPUS PAINT के गोदाम में संबंधित युवक के कार्यरत होने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां पहुंचकर रोहित सिंह मेहता नामक युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ की।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने इंटरनेट और सोशल मीडिया से भारतीय सेना के अधिकारियों की वर्दी वाली तस्वीरें प्राप्त कीं और AI/Google Gemini की सहायता से मॉर्फ्ड फोटो तैयार कीं। इसके बाद इन तस्वीरों को Instagram पर अपलोड कर खुद को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताया।फॉलोइंग बढ़ाने और युवतियों को प्रभावित करने का था मकसदपूछताछ में पुलिस के अनुसार युवक ने बताया कि सोशल मीडिया पर अपनी फॉलोइंग बढ़ाना और युवतियों को प्रभावित करना उसका उद्देश्य था। SOG टीम ने उसके कब्जे से मिले मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें भारतीय सेना के अधिकारी की वर्दी से संबंधित फोटो और वीडियो भी सुरक्षित पाए गए।पुलिस ने उसके पास से एक फर्जी प्रतीत होने वाला Army Identity Card भी बरामद किया है। इसके अलावा दो स्मार्ट मोबाइल फोन, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद किए गए हैं।BNS की धाराओं में कार्रवाईपुलिस के अनुसार, भारतीय सेना के अधिकारी का प्रतिरूपण कर फर्जी पहचान प्रदर्शित करने और धोखाधड़ी के संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में धारा 168/318(3)/319(2) BNS के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। वहीं धारा 35(3) BNSS के तहत भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।हिरासत में लिया गया युवकपुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवक की पहचान रोहित सिंह मेहता (करीब 20 वर्ष), पुत्र खुशाल सिंह मेहता, निवासी ग्राम कानीकोट, तहसील पाटी, जनपद चम्पावत, हाल निवासी गोरापड़ाव, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।ये सामान हुआ बरामददो स्मार्ट मोबाइल फोनएक आधार कार्डएक पैन कार्डमोबाइल फोन में सुरक्षित भारतीय सेना के अधिकारी की वर्दी वाली फोटो/वीडियोफर्जी प्रतीत होने वाला Army Identity CardSOG टीम में ये रहे शामिलइस कार्रवाई में SOG प्रभारी उ0नि0 मोहन सिंह सौन, हे0का0 कुंदन कठैत, हे0का0 त्रिलोक सिंह, का0 अशोक सिंह रावत और का0 भूपेन्द्र सिंह ज्येष्ठा शामिल रहे।नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई ने सोशल मीडिया पर फर्जी सैन्य पहचान बनाकर लोगों को प्रभावित करने के मामले को उजागर किया है। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और डिजिटल सामग्री के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *