सैंदक (सिप्टी) की रामलीला में दूसरे दिन सखियों के मंचन ने मोहा मन,

सैंदक (सिप्टी) की रामलीला में दूसरे दिन सखियों के मंचन ने मोहा मन,

क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

चंपावत। आदर्श रामलीला कमेटी सैंदक (सिप्टी) में रामलीला मंचन के द्वितीय दिवस पर सखियों की सुंदर प्रस्तुति ने आयोजन को आकर्षक बना दिया। रामलीला मंच को बेहद सुंदर ढंग से सजाया गया है, जिससे धार्मिक आयोजन की भव्यता और बढ़ गई है। रामलीला देखने के लिए क्षेत्र में लोगों के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है।इस अवसर पर पीएलवी गोविंद सिंह महर ने समस्त क्षेत्रवासियों से रामलीला मंचन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।उन्होंने क्षेत्रवासियों से आयोजन में सहभागिता कर रामलीला कमेटी का सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाया जा सके।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *