चंपावत
*खेल विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल्स का आयोजन*
खेल निदेशालय, उत्तराखंड, देहरादून के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 के लिए आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में बालक और बालिकाओं के प्रवेश हेतु चयन ट्रायल्स की तिथियों की घोषणा कर की गई है।जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल 09 व 10 सितम्बर 2026 को प्रातः 09 बजे से स्व. श्री कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में आयोजित किए जाएंगे। इस जनपद स्तरीय ट्रायल में चयनित उदीयमान बालक-बालिका खिलाड़ी 15 व 16 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।जनपद स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन फुटबॉल (बालक/बालिका), बॉक्सिंग (बालक/बालिका), एथलेटिक्स (बालक/बालिका), बैडमिंटन (बालक), हॉकी (बालिका), वॉलीबॉल (बालक) तथा क्रिकेट (बालक) खेलों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी जिला खेल कार्यालय चम्पावत से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक खेल में जिला क्रीड़ाधिकारी की संस्तुति के आधार पर 5 से 10 होनहार खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय चयन ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य पात्रता एवं शर्तें निर्धारित की गई हैं। खिलाड़ी की आयु 01 जुलाई 2026 को 16 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रतिभागी के लिए उत्तराखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है, जिसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र चयन ट्रायल के समय प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों को पासपोर्ट साइज फोटो युक्त निर्धारित फार्म पर आयु व कक्षा का प्रमाण पत्र तथा मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। सभी खिलाड़ियों को अपने खेल से संबंधित निर्धारित किट में ही ट्रायल्स में भाग लेना होगा।
kamal bhandari editor in chief ।

