ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*

चम्पावत,

*ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*

*मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगी एफएलसी, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश*भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर आगामी 23 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को एफएलसी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश निर्धारित स्थानों पर स्पष्ट रूप से चस्पा करने तथा जाँच कार्य के सुचारु संचालन हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में होने वाली जाँच प्रक्रिया में आयोग के निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।प्रथम स्तरीय जाँच के अंतर्गत अधिकृत तकनीकी अभियंताओं द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट की भौतिक स्थिति और कार्यप्रणाली की जाँच की जाती है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता इस प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण हिस्सा है।जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी,नोडल अधिकारी ईवीएम विमल कुमार सूठा, सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *