मा.मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सीमांत जनपद चम्पावत को मिल रही विकास की नई दिशा*

चम्पावत,

*मा.मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सीमांत जनपद चम्पावत को मिल रही विकास की नई दिशा*

*‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना को साकार कर रहा अत्याधुनिक साइंस सेंटर, विद्यार्थियों के लिए बनेगा विज्ञान सीखने का नया केंद्र**लगभग 55.52 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहा साइंस सेंटर, आधुनिक सुविधाओं से विज्ञान एवं तकनीक के प्रति बढ़ेगी रुचि*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सीमांत जनपद चम्पावत को विकास की नई दिशा देने के साथ ही शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना के अनुरूप जनपद मुख्यालय में लगभग 55.52 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक साइंस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। साइंस सेंटर के पूर्ण होने के बाद जनपद के विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों एवं विज्ञान प्रेमियों को विज्ञान एवं तकनीक से जुड़ी आधुनिक जानकारी तथा व्यावहारिक रूप से सीखने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।साइंस सेंटर में फन साइंस गैलरी, विज्ञान एवं कृषि गैलरी, एस्ट्रोनॉमी गैलरी, प्रदर्शनी कक्ष, प्रशिक्षण हॉल, दो मंजिला साइंस गैलरी ब्लॉक तथा साइंस कैंपस जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान के विभिन्न विषयों को प्रयोगात्मक, रोचक एवं सरल तरीके से समझ सकेंगे।साइंस सेंटर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा, प्रयोग एवं नवाचार की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों, प्रदर्शनों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ विज्ञान के व्यावहारिक पक्ष से भी परिचित कराया जाएगा।एस्ट्रोनॉमी गैलरी के माध्यम से विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े विषयों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। वहीं विज्ञान एवं कृषि गैलरी के माध्यम से विज्ञान और आधुनिक कृषि तकनीकों के संबंध को समझने तथा नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण एवं प्रदर्शनी सुविधाएं विद्यार्थियों और युवाओं के ज्ञानवर्धन एवं कौशल विकास में भी उपयोगी साबित होंगी।साइंस सेंटर के अस्तित्व में आने से चम्पावत में विज्ञान शिक्षा, नवाचार और प्रयोगधर्मिता के लिए एक आधुनिक मंच उपलब्ध होगा। यह केंद्र विद्यार्थियों को नई तकनीकों एवं वैज्ञानिक अवधारणाओं से जोड़ने के साथ ही उनमें अनुसंधान और नवाचार के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सीमांत जनपद चम्पावत में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में भी आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अत्याधुनिक साइंस सेंटर इसी विकास यात्रा की महत्वपूर्ण कड़ी है, जो ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना को धरातल पर साकार करते हुए आने वाली पीढ़ी को ज्ञान, विज्ञान और नवाचार की नई संभावनाओं से जोड़ने का कार्य करेगा।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *