जिलाधिकारी ने खटकाना पुल के पास यूएसएसडीए की पेयजल लाइन के कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*

चम्पावत,

*जिलाधिकारी ने खटकाना पुल के पास यूएसएसडीए की पेयजल लाइन के कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खटकाना पुल के पास यूएसएसडीए द्वारा बिछाई जा रही पेयजल लाइन के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता श्री विभोर गुप्ता एवं यूएसएसडीए के संबंधित अधिकारियों व कार्मिकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए,पाइपलाइन बिछाने के साथ वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि पेयजल लाइन बिछाने का कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए।उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान सड़क सुरक्षा एवं आमजन के आवागमन का विशेष ध्यान रखा जाए। पेयजल लाइन बिछाने के साथ ही मार्ग पर नाली निर्माण का कार्य भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि वर्षा के समय जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और पानी की सुगम निकासी बनी रहे।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्यों को गति दें तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, कार्मिक एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *