चम्पावत,
*राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुँवर की अध्यक्षता में 24 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जनपद के चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि बैठक में राज्य आंदोलनकारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ ही जनपद के विकास को लेकर भी उनसे सुझाव एवं विचार लिए जाएंगे। राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों के महत्वपूर्ण योगदान और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप जनपद में विकास की गति एवं दिशा को आगे बढ़ाने के संबंध में उनसे विस्तृत मंत्रणा की जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य आंदोलनकारियों से संबंधित पूर्व में प्राप्त आवेदनों पर शासनादेश एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में 22 सितम्बर को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए आख्या तैयार की गई है, जिसे अग्रिम कार्यवाही के लिए शासन को संदर्भित किया जाएगा।
kamal bhandari editor in chief ।

