तल्ली छन्दा में अतिवृष्टि से फसल व कृषि भूमि क्षति का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, 09 प्रभावित कृषकों को नियमानुसार मिलेगा मुआवजा*

चंपावत

*तल्ली छन्दा में अतिवृष्टि से फसल व कृषि भूमि क्षति का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, 09 प्रभावित कृषकों को नियमानुसार मिलेगा मुआवजा*

जनपद में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण फसलों एवं कृषि योग्य भूमि को पहुंचे नुकसान का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड बाराकोट के ग्राम तल्ली छन्दा में प्रभावित स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।उल्लेखनीय है कि 03 सितंबर की सायंकाल हुई अत्यधिक वर्षा के कारण क्षेत्र में जलभराव एवं भूमि कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे कृषकों की खड़ी धान एवं अदरक की फसल को क्षति पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही तहसीलदार श्री भीम सिंह कुटियाल, राजस्व उपनिरीक्षक श्री राजीव सिंह मेहरा, मुख्य कृषि अधिकारी चंपावत श्री धनपत कुमार, कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी लोहाघाट डॉ० नारायण सिंह एवं विकासखंड प्रभारी (कृषि) श्री विजय शर्मा के नेतृत्व वाली संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थलीय सत्यापन किया।निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम ने प्रभावित खेतों का प्रत्यक्ष जायजा लेते हुए कुल 09 प्रभावित किसानों को चिह्नित किया। विभागीय मानकों के अनुरूप फसल एवं भूमि क्षति का पूरा ब्योरा तैयार कर लिया गया है। राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा परस्पर समन्वय स्थापित कर नियमानुसार देय क्षतिपूर्ति/मुआवजे की पत्रावली तैयार की जा रही है, ताकि प्रभावित कृषकों को शीघ्र अति शीघ्र मुआवजा राशि का वितरण किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शी व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।इस दौरान बीडीसी व ज्येष्ठ प्रमुख श्री दरबान सिंह मेहता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री कल्याण सिंह, संबंधित न्याय पंचायत प्रभारी कल्पना नेगी तथा स्थानीय ग्रामीण एवं किसान मौके पर उपस्थित रहे।

कम

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *