बगवाल मेले में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर, माँ वाराही मंदिर परिसर में 25 अगस्त को ग्रामीणों को मौके पर मिलेंगे जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ*

चंपावत ,

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध रक्षाबंधन महोत्सव (असाड़ी कौतिक) बगवाल मेले के पावन अवसर पर आम जनमानस की सुविधा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशो के क्रम में विकास खंड पाटी के अंतर्गत माँ वाराही मंदिर परिसर में आगामी 25 अगस्त 2026, मंगलवार को एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को सीधे स्थल पर ही लाभान्वित करना है।जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री आर एस सामंत ने बताया कि आयोजित होने वाले इस बहुउद्देशीय शिविर में जनपद के समस्त संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल स्थापित किए जाएंगे, जहाँ ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं व शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही त्वरित समाधान किया जाएगा। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र दिव्यांगजनों के लिए ‘विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र’ (UDID Card) बनाने की विशेष कार्यवाही संपन्न की जाएगी।ग्रामीणों को अपने आवश्यक दस्तावेज बनवाने में सुगमता प्रदान करने के उद्देश्य से स्थानीय जन सुविधा केंद्रों (CSC) को भी शिविर स्थल पर सक्रिय रखा जाएगा। इसके माध्यम से नागरिक आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र सहित शासन की अन्य ऑनलाइन योजनाओं एवं सेवाओं के लिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे। प्रशासनिक स्तर पर संबंधित अधिकारियों को शिविर के सफल संचालन हेतु अपने विभागों के स्टाल समय से लगाने तथा खण्ड विकास अधिकारी पाटी को क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से क्षेत्र में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इस शिविर का लाभ उठा सकें।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *